Saturday, October 3, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरआपसी विवाद में पति ने की अपनी दूसरी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या,...

आपसी विवाद में पति ने की अपनी दूसरी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव पिलखना के रहने वाले अक युवक द्वारा अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पत्नी के चरित्र और आपसी विवाद को लेकर पति द्वारा पत्नी की हत्या करना बताया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पति मौके से फरार हो गया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले मे थाने मे तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली ही।
जानकारी के अनुसार, मेरठ निवासी 25 वर्षीय खुशबू की शादी करीब चार महीने पहले थाना नरौरा क्षेत्र के गांव पिलखना के रहने वाले 30 वर्षीय फैमुद्दीन उर्फ असलम के साथ हुई थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात दोनों के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पति फैमुद्दीन उर्फ असलम ने अपनी पत्नी खुशबू की जमकर पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास लोग एकत्र हो गए उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान विवाहिता को सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर जिला अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि फैमुद्दीन की यह दूसरी शादी थी। फैमुद्दीन की पहली पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। फैमुद्दीन फरार बताया जा रहा है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृश्ट्या मामला पति द्वारा मारपीट कर हत्या करने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments