बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र में वन दारोगा द्वारा डरा-धमकाकर दस हजार रुपए की रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। रिश्वत लेते हुए का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वन दरोगा ने एक युवक से दस हजार रुपए की रिश्वत ली। जानकारी के अनुसार, थाना चोला क्षेत्र के गांव बिरौड़ी ताजपुर का रहने वाले खालिद ने बताया कि थाना चोला पुलिस के कहने पर उसने थाने के बाहर खड़े पेड़ों की छटाई की थी। जब युवक लकड़ियों को ट्रॉली में भर रहा था तभी वन दरोगा मौके पर पहुंच गए और युवक से पूछताछ करने लगे। युवक ने वन दरोगा को बताया कि पुलिस के कहने पर उसने इन पेड़ों की छटाई की है जिसके बाद वन दरोगा ने ट्रैक्टर-ट्राली में भारी लकड़ियों का वीडियो बनाया और फिर वन दरोगा ने युवक पर कार्यवाही करने की धमकी देकर बीस हजार रुपए की मांग की। इसके बाद युवक ने वन दरोगा को दस हजार रुपए की रिश्वत दी।
वन दरोगा पर लगा रिश्वत लेने का आरोप
0
131
Previous article
RELATED ARTICLES


