बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की दो सिरेमिक फैक्ट्रियों पर जीएसटी विभाग की टीम ने बुधवार को छापा मार कार्यवाही की। जीएसटी विभाग की टीम को देख फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि खुर्जा जंक्शन रोड इंडस्ट्रियल एरिया पर संचालित तिरुपति इंडस्टरीज व बालाजी इंडस्ट्रीज की दो सिरेमिक फैक्ट्रियों पर जीएसटी की टीम ने बुधवार को छापा मारा। दोनों फैक्ट्रियों के संचालक जीएसटी की चोरी का आरोप है। जानकारी के अनुसार, दोनों फैक्ट्रियों के संचालक सगे भाई हैं। जिन्होंने मौके पर जीएसटी विभाग की टीम को देख लेबरों की छुट्टी कर दी। इस दौरान जीएसटी की टीम ने दोनों के घरों पर भी कार्रवाही की।
दो सिरेमिक फैक्ट्रियों पर जीएसटी का छापा, मचा हड़कंप
0
134
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


