बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली में पूर्व सपा विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह अपनी पत्नी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। पूर्व विधायक ने अपनी पत्नी को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा। मामले में कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की थी जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द से जल्द पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की गिरफ्तारी हो।
आपको बता दें कि शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में पूर्व सपा विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित द्वारा अपनी पत्नी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पूर्व विधायक अपनी पत्नी के बाल खींचते हुए भी दिख रहे हैं। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों ने तरह-तरह के सवाल खड़े किए हैं। मामले में पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। अब देखना यह है कि पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की गिरफ्तारी कब होगी? जल्द से जल्द पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



