Sunday, September 6, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर में अनियंत्रित थार कार का भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराकर कई...

बुलंदशहर में अनियंत्रित थार कार का भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर में शनिवार रात नुमाइश फ्लाईओवर के पास एक महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार कई बार पलटते हुए सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। महिंद्रा थार कालाआम चौराहे से दिल्ली रोड की तरफ जा रही थी। नुमाइश फ्लाईओवर के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और थार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग और बिजली का पोल भी टूटकर उखड़ गया। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त थार को सीधा कराया और उसमें फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद नुमाइश फ्लाईओवर पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटनाग्रस्त थार और सड़क पर बिखरे मलबे के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को हटवाया और मलबा साफ कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments