Friday, June 12, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरनवीन फल मंडी में आग लगने से चार दुकाने जली, लाखों का...

नवीन फल मंडी में आग लगने से चार दुकाने जली, लाखों का नुकसान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र स्थित नवीन फल मंडी में गुरुवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने मंडी की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे प्लास्टिक क्रेट और फलों में आग फैलने से नुकसान और बढ़ गया। आग की लपटें उठती देख व्यापारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवीन फल मंडी में अचानक चार दुकानों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान बचाने का भी मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग से चार दुकानों में रखा फल, प्लास्टिक क्रेट और अन्य सामान जलकर राख हो गया जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम थाना खुर्जा नगर क्षेत्र की फल मंडी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments