बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर पुलिस व स्वाट टीम देहात ने गुरुवार को विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस को बिजली के तार के टुकड़े, एक बंडल विद्युत तार, 30 क्लेम्प, चोरी करने के उपकरण तथा एक अवैध तमंचा मय कारतूस, तीन अवैध चाकू बरामद हुए हैं।
आपको बता दें कि विद्युत तार चोरी करने वाले चारों आरोपी एक अभिसूचना के आधार पर याकूबपुर जाने वाले रास्ते की पुलिया के पास से गिरफ्तार हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के तार चोर है जिनके द्वारा 09 जून 2026 को थाना सलेमपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम याकूबपुर से बिजली के खम्भो से तार चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके संबंध में थाना सलेमपुर पर मुअसं- 173/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। आरोपियों द्वारा 26 मई 2026 की रात में ग्राम नंगला छत्तु में एलटी लाइन के तीन खम्भों के तार चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके संबंध में थाना एन्टी पावर थेफ्ट बुलन्दशहर पर मुअसं-1617/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम पंजीकृत है। आरोपियों द्वारा 26 मई 2026 की रात में ग्राम नंगला छत्तु में एलटी लाइन के तीन खम्भों के तार चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके संबंध में थाना एन्टी पावर थेफ्ट बुलन्दशहर पर मुअसं-1596/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम पंजीकृत है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मौ० नासिर पुत्र लियाकत निवासी ग्राम भाईपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर, मौ० कफील पुत्र सलीम निवासी ग्राम भाईपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर, गोपी पुत्र लखपत कुच्छेजा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर तथा तस्लीम पुत्र अब्बास निवासी ग्राम कुच्छेजा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



