Tuesday, July 14, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरशेयर बाजार में निवेश कर रकम दोगुना-तीन गुना करने के नाम पर...

शेयर बाजार में निवेश कर रकम दोगुना-तीन गुना करने के नाम पर ठगों ने 50.91 लाख रूपए ठगे, पुलिस ने 26 लाख कराए होल्ड


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवक से शेयर बाजार में निवेश कर रकम दोगुना और तीन गुना करने के नाम पर 50.91 लाख रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक खाते में 26 लाख रुपए होल्ड करा दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि आदर्श नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना साइबर क्राइम में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि 17 मई 2026 को उन्हें अज्ञात लोगों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। जहां उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने पर रकम दोगुना और तीन गुना करने का वादा किया गया। आरोपियों ने कई मोबाइल नंबरों से लगातार पीड़ित को संपर्क किया जिसके बाद पीड़ित, साइबर ठगों के झांसे में आ गया और उसने अपनी पत्नी के साथ संयुक्त खाते से अलग-अलग खातों में धनराशि ट्रांसफर की। पीड़ित ने 22 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 के बीच विभिन्न बैंक खातों में 50 लाख 91 हजार 11 रूपए आरोपियों के बताए खाते में डलवाए थे। जब उन्हें साइबर धोखाधड़ी का एहसास हुआ तब पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की।
एसपी क्राइम ने बताया कि मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और एक खाते में 26 लाख रुपए होल्ड करा दिए हैं तथा शेष धनराशि को भी होल्ड कराने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments