Tuesday, July 14, 2026

कूड़े से अटा पड़ा नाला


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद की पालीवाल कॉलोनी वार्ड-12 का नाला कूड़े-कचरे से अटा पड़ा है। नाले में गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। इससे चारों तरफ बदबू फैल रही है। इस समस्या के चलते बारिश के दिनों में गंदा पानी सड़क और घरों तक आ जाता है, जिससे मच्छर और बीमारियां बढ़ रही हैं। इतना ही नहीं सड़क किनारे बना नाला कई जगह क्षतिग्रस्त भी हो रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी सफाई नहीं हुई। कॉलोनी के लोगों ने मांग की है कि नाले की तत्काल सफाई कराकर नियमित रूप से कूड़ा उठवाया जाए। ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments