Tuesday, July 14, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरबाग की रखवाली कर घर लौट रहा साइकिल सवार छात्र संदिग्ध परिस्थितियों...

बाग की रखवाली कर घर लौट रहा साइकिल सवार छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र में बाग की रखवाली कर घर लौट रहा साइकिल सवार छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं रह सका तो वह पुलिस के पास पहुंचे और मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि मौहरसा के रहने वाले अशोक कुमार का कहना है कि उन्होंने आम के तीन बाग रखवाली पर ले रखे है। बीती 10 जुलाई को उनका 16 वर्षीय बेटा सुमित बाग से साइकिल लेकर शिकोई की ओर निकला था, लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। किशोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments