Friday, June 5, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरठगों ने उड़ाए दंपति के खातों से 1.96 लाख रूपए

ठगों ने उड़ाए दंपति के खातों से 1.96 लाख रूपए


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा में साइबर ठगों ने मोबाइल फोन हैक कर दंपती के अलग-अलग बैंक खातों से 1.96 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आपको बता दें कि क्षेत्र के गांव रूपसपुर निवासी लखपत सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक व उनकी पत्नी हितेश का स्टेट बैंक में खाता है। गूगल पे से उन्होंने दोनों खातों को लिंक किया है। साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर गत 30 मई को उनके बैंक खाते 98,000 और उनकी पत्नी के खाते से 98,000 रुपये उड़ा दिए। साथ ही मोबाइल भी रीसेट कर दिया। जानकारी होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments