बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से खलबली का माहौल है। बताया जा रहा है कि 24 घंटे में करीब 1 फीट तक गंगा के जलस्तर में इजाफा हुआ है। इसके बाद गंगा अब लो फ्लर्ट यानी निम्न स्तर की बाढ़ की श्रेणी में आ चुकी है। तटीय इलाकों और घाटों पर पानी तेजी से फैल रहा है जिसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अधिकारी पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं।
बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिसके चलते अनूप शहर में गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर बढ़ने से लाल महादेव घाट पर गंगा का पानी सीढ़ीयों को पार कर मुख्य सड़क तक पहुंच गया है। वही बबस्टर गंज घाट पर जाह्नवी द्वार आरती स्थल स्थित शनि देव मंदिर तक जल भराव हो गया है। वही मस्तराम घाट का प्लेटफार्म भी पानी में डूब गया है। फिलहाल शेरपुर, बच्ची खेड़ा, तोरई, सिरोरा, हसनपुर समेत खादर क्षेत्र के अन्य गांव के ग्रामीणों में हलचल व बेचैनी का माहौल है।
अनूपशहर में लो फल्ड की श्रेणी में गंगा
RELATED ARTICLES


