Tuesday, May 5, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरस्मार्ट मीटर के खिलाफ बवाल, सैकड़ों ग्रामीणों ने उखाड़े मीटर

स्मार्ट मीटर के खिलाफ बवाल, सैकड़ों ग्रामीणों ने उखाड़े मीटर


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव त्यौर बुजुर्ग में जब सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कई घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़ फेंके और जोरदार प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिलों में अचानक कई गुना बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आम लोगों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुराने मीटर वापस लगाने की मांग की।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बिजली विभाग के SDO और JE टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मीटरों की जांच कराने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments