Wednesday, August 26, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरकेक काटने से मना करने पर पति-पत्नी ने फंदा से लटककर की...

केक काटने से मना करने पर पति-पत्नी ने फंदा से लटककर की आत्महत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव जरैना में पत्नी के जन्मदिन पर पति द्वारा केक काटने से इनकार करने पर पत्नी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के बाद सदमे में आए पति ने भी फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवो का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया।
आपको बता दें कि मामला 20 अगस्त का है। पत्नी ज्योति का जन्मदिन था। वह अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाने चाहती थी। वही पति ने जन्मदिन को सादगी के साथ बिना केक काटे मनाने के लिए कहा जिसके बाद पत्नी ने नाराज होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के बाद सदमे में आए पति ने भी फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव जरैना निवासी अमर सिंह का बेटा 20 वर्षीय बेटा सुनील नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। इसी कंपनी में काम करने वाली थाना रामघाट क्षेत्र के गांव सुहानी का नगला की रहने वाली 19 वर्षीय ज्योति से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती चली गई। वर्ष 2025 को दोनों का विवाह हुआ था और वह 20 अगस्त 2026 को गांव जरैना जन्मदिन मनाने के लिए आए हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments