बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र में गांव अहमदपुर टांडा के रहने वाले एक महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। आरोप है कि महिला अपने दोनों बेटियों और घर से 25 हजार रूपए अपने साथ ले गई। पीड़ित पति ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि पीड़ित अमित का कहना है कि वह फरीदाबाद की कंपनी में काम करता है गांव के उमेश, इंद्रपाल, प्रवेश और रविंदर भी फरीदाबाद में नौकरी करते हैं। एक ही गांव के होने के चलते उमेश का अमित के कमरे पर आना जाना था। 17 अगस्त की रात उमेश उसके कमरे पर रुका था। रात में जब अमित गहरी नींद में सो रहा था तभी उसकी पत्नी अपने प्रेमी उमेश के साथ अपने दोनों बच्चों को लेकर चली गई। वहीं घर से 25 हजार रूपए भी ले गई है। सुबह जब पति अमित की आंख खुली तो उसने अपनी पत्नी और उमेश को काफी तलाश, लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं लग सका तो वह एसएसपी कार्यालय पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए न्याय की मांग की।
महिला अपने प्रेमी संग हुई फरार, घर से 25 हजार रूपए व दोनों बेटियों को ले जाने आरोप
RELATED ARTICLES


