बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी की पुलिस ने लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले माता-पिता और बेटे को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी लोगों को नौकरी लगवाने और मकान दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करते थे। आपको बता दें कि थाना गुलावठी की कोतवाल सुनीता मलिक ने बताया कि 2 जनवरी 2025 को इस गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस ने इस गैंग को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर पंजाब के लुधियाना से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 55 वर्षीय चरणजीत, 48 वर्षीय पत्नी सोनिया और 26 वर्षीय बेटे अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, माता-पिता के इस आपराधिक कार्य को देखते हुए उनका बेटा भी इस धंधे में शामिल हो गया और लोगों के साथ ठगी करने लगा। ठगी करने वाले इस सरगना गैंग के खिलाफ गुलावठी और मुरादनगर में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरकरोड़ों की ठगी करने वाले पति-पत्नी व बेटा लुधियाना से गिरफ्तार
करोड़ों की ठगी करने वाले पति-पत्नी व बेटा लुधियाना से गिरफ्तार
0
125
Previous article
RELATED ARTICLES


