बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवंतिनगर भूड़ में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में जेठ ने अपनी देवरानी की उंगलियां चबा दी। शोर की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने आए छोटे भाई पर भी आरोपी दंपति ने हमला बोल दिया जिसे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की रात करीब दस बजे का है जब देवरानी शालू ने घर में पानी भरने के लिए समरसेबल पंप चलाया था। इसी बात को लेकर उसके जेठ निर्देश उर्फ रोहताश और जेठानी मंशू ने आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़िता शालू ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता शालू का आरोप है कि मारपीट के दौरान जेठ निर्देश ने उसकी उंगलियों को चबा लिया जिससे वह घायल हो गई। पत्नी की चीख की आवाज सुनकर पति अरुण उसे बचाने दौड़ा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया जिसे वह भी घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
पानी भरने पर हुए विवाद में जेठ ने देवरानी की चबाई उंगलियां
RELATED ARTICLES



