बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में महाराजा अग्रसेन स्कूल स्थित नाले की टूटी सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। दिन में तो किसी तरह वाहन निकल जाते है, जबकि रात के समय निकलते समय वाहन चालक सहम जाते हैं। बारिश के दिनों में समस्या अधिक हो जाती है। इसमें पानी भरने पर यह पता नहीं लग पाता कि यहां सड़क टूटी है। ऐसे में वाहन चालकों व पैदल जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाई जाए।
टूटी सड़क से लोग परेशान
0
23
Previous article
RELATED ARTICLES



