बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में रविवार रात पहासू-शिकारपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार पिता अपने छोटे बच्चे के साथ कहीं जा रहे थे, तभी अचानक पीछे से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मासूम के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कार की टक्कर से मासूम की मौत, पिता घायल
RELATED ARTICLES



