बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है। इसी के साथ पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



