बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हजरतपुर के पास शिकारपुर रजवाहे की पटरी से नीम के दो पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। मामले में सिंचाई विभाग की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आपको बता दें कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी सचिन कुमार शर्मा ने तहरीर देते हुए बताया कि शिकारपुर रजवाहे की पटरी से गांव हजरतपुर के पास शुक्रवार देर शाम अज्ञात लोगों द्वारा पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। मौके पर नीम के दो पेड़ कटे हुए पड़े मिले। इसके बाद विभाग की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि सचिन कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर पेड़ काटने वालों की पहचान करने में जुटी है।
नीम के दो पेड़ काटने का आरोप, सिंचाई विभाग ने दर्ज कराई रिपोर्ट
RELATED ARTICLES


