Sunday, October 4, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरजहांगीराबाद: जगह-जगह बच्चों को लादकर दौड़ रहा था ऑटो, चालक पर रिपोर्ट...

जहांगीराबाद: जगह-जगह बच्चों को लादकर दौड़ रहा था ऑटो, चालक पर रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद में स्कूल बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के चिंगावली गांव के पास स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में ऑटो में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, ऑटो में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों को लादकर ले जाने की तस्वीर प्रकाशित हुई थी। तस्वीर सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे थे। मामले की जांच जहांगीराबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक साहिल प्रताप सिंह को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि जहांगीराबाद-झाझर मार्ग पर चिंगावली गांव के पास एक ऑटो में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे सवार होकर जा रहे थे। जांच के दौरान ऑटो चालक की पहचान विवेक निवासी गांव मुमरेजपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले के सामने आने के बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments