बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अहमदगढ़ क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से OYO होटलों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। नायब तहसीलदार शिकारपुर और थाना प्रभारी अहमदगढ़ ने भारी पुलिस बल के साथ कई होटलों की जांच की, जिससे होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस को क्षेत्र के कुछ होटलों में कथित अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के निर्देशन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान होटल संचालकों के रजिस्टर, ग्राहकों के पहचान पत्र और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई।
अधिकारियों ने होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराया जाए और सभी आगंतुकों का रिकॉर्ड नियमानुसार दर्ज किया जाए। साथ ही होटल संचालन से जुड़े सभी नियमों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने चेतावनी दी कि यदि किसी होटल में नियमों का उल्लंघन या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पाई गई तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
OYO होटलों पर प्रशासन-पुलिस का बड़ा एक्शन, अहमदगढ़ में संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES



