बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में छात्र को थप्पड़ मारने के विवाद में शिक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र को अनुशासनहीनता के चलते शिक्षक अनुज कुमार ने थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से नाराज छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरुवार सुबह अनूपशहर बस स्टैंड के पास शिक्षक पर हमला कर दिया। हमले में शिक्षक अनुज कुमार घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए। घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बुलंदशहर रेफर कर दिया गया।
मामले में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छात्र को थप्पड़ मारने पर बवाल, छात्रों के गुट ने शिक्षक को पीटा
RELATED ARTICLES


