बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में रविवार की रात टेबल फैन ठीक कर रहे 25 वर्षीय मेडिकल छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
25 वर्षीय आदित्य पुत्र डॉक्टर संजय कुमार निवासी मोहल्ला सियाणा सिकंदरा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था जो बुलंदशहर के एक निजी चिकित्सक के यहां प्रैक्टिस करता था। रविवार को छुट्टी होने के कारण आदित्य घर पर ही था। रात करीब 9:00 बजे वह घर में रखा टेबल फैन ठीक कर रहा था। बताया जा रहा है कि गलती से पंखे का स्विच ऑन रह गया जिसमें करंट उतराया। तेज करंट लगने से आदित्य की मौत हो गई।
करंट की चपेट में आने से मेडिकल छात्र की मौत
RELATED ARTICLES


