बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव बाजिदपुर निवासी एक युवक ने मुख्यमंत्री के नाम एक शिकायती पत्र लिखा है। युवक का आरोप है कि गांव निवासी चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है जिसके कारण वह काफी डरा हुआ है। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना नरौरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि गांव बाजिदपुर के रहने वाले युवक ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि 05 मई 2026 को युवक अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था तभी दबंग प्रवृत्ति के कुछ लोग उसके पास आ गए और उन्होंने पीड़ित के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं दबंगों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी है। मारपीट के दौरान युवक को गंभीर चोटे आई है। थाना नरौरा की पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर गांव बाजिदपुर निवासी भगवान सहाय पुत्र डूमर सिंह, अजीत, दर्शन व केशव पुत्र भगवान सहाय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
नरौरा: युवक के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



