बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बिजली की हाईटेंशन लाइन को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नरसेना थाना क्षेत्र के माकड़ी मार्ग पर अज्ञात चोर 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से करीब 2100 मीटर तार काटकर चोरी कर ले गए। चोरी हुए तार की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
आपको बता दें कि देर रात चोरों ने दौलतपुर बिजलीघर को जाने वाली विद्युत लाइन को निशाना बनाया। चोरों ने विद्युत लाइन काटकर उसमें लगा करीब 2100 मीटर तार पार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। दौलतपुर बिजलीघर के जेई पीयूष कुमार ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद विद्युत विभाग की ओर से नरसेना थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले में नरसेना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नरसेना: 33 हजार वोल्ट की लाइन से 2100 मीटर तार चोरी, बिजली विभाग में मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


