बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र स्थित बुगरासी चौकी के सामने चल रहे नुमाइश मेले में अश्लील डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती स्टेज पर अश्लील डांस कर रही है। अश्लील डांस देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जहां लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चल रहे अश्लील डांस को बंद कर दिया और मेला प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी।
आपको बता दें कि बुगरासी चौकी से कुछ दूरी पर नुमाइश मेला लगा हुआ है। मेले में कई स्टॉल लगे हुए हैं जिनमें एक स्टॉल “लड़की नागिन बनेगी” का भी लगा हुआ है। आरोप है कि इस स्टॉल में अश्लील डांस किया जा रहा है। अश्लील डांस को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। किसी ने इस अश्लील डांस का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जैसे ही यह अश्लील डांस वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई जिसके बाद थाना नरसेना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और अशोभनीय डांस कार्यक्रम को तत्काल बंद कराया। इसके बाद मेला प्रबंधक को फटकार लगाई।
नरसेना: नुमाइश मेले में हुए अश्लील डांस का वीडियो वायरल, पुलिस ने तत्काल कराया बंद
RELATED ARTICLES



