बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन का एक सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी में आप देख सकते हैं कि एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वहीं जीआरपी के सिपाही ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक को बचाने के प्रयास में सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की रात का है। जब दो वेंडर्स के बीच कहासुनी हो गई थी। जीआरपी पुलिस द्वारा दोनों को शांति बनाए रखने एवं पूछताछ हेतु जीआरपी चौकी पर लाया गया था। दोनों पक्षों से पुलिस बातचीत कर रहे थे तभी युवक अमरदीप ने तेजी से आ रही गोरखनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को देख ट्रैक पर छलांग लगा दी। वही एक सिपाही युवक को बचाने के लिए ट्रैक पर कुदा, लेकिन मृत युवक ने सिपाही को साइड में धक्का दे दिया और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इस दौरान प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गई।
खुर्जा नगर पुलिस का कहना है कि ट्रैक से बॉडी को हटवाया गया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव को परिजनों और जीआरपी पुलिस के साथ अलीगढ़ भिजवाया गया। जनपद अलीगढ जीआरपी थाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वेंडर ने गोरखनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर दी जान, सीसीटीवी वायरल
RELATED ARTICLES



