बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को चैकिंग के दौरान अडौली नहर के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमँचा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसरत पुत्र अरशद निवासी ग्राम एतमादसराय थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
अवैध असलहा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


