Friday, August 28, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरबस की डंपर से हुई भिड़ंत, 9 साल की बच्ची की मौत...

बस की डंपर से हुई भिड़ंत, 9 साल की बच्ची की मौत व 18 घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में एनएच-34 पर खुर्जा देहात क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस, डंपर से जा टकराई। हादसे में 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि करीब 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, वहीं रोडवेज बस चालक के भी मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments