बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात अनियंत्रित बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। शिकारपुर-पहासू मार्ग पर नवादा गांव के पास बोलेरो ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला व एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया।
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के मुताबिक, हादसा नवादा गांव के पास हुआ है। पुलिस ने बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात भी सामान्य करा दिया गया। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
BOSS EXPORT से खरीदें 0-16 साल तक के बच्चों के सभी प्रकार के कपड़े: 8178276346



