बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सिकंदराबाद से बुलंदशहर जाते समय देर रात बिलसुरी फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।
हादसा उस समय सामने आया, जब सिकंदराबाद स्थित कार्यालय से बुलंदशहर लौटते समय फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में युवक-युवती दिखाई दिए। मौके पर युवती की हालत गंभीर थी और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। हादसे की सूचना तत्काल बुलंदशहर सीएचसी की एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश के साथ ही मृतका और घायल युवक की पहचान कराने में जुटी है। देर रात फ्लाईओवर पर हुए इस हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलसुरी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, युवती की मौत व युवक घायल
RELATED ARTICLES


