Tuesday, June 23, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरटप्पेबाजी की घटना कारित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम ने टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 10,090/- रूपए नकद, एक फोन, एक अवैध तमँचा मय दो जिन्दा कारतूस, एक अवैध चाकू, पीड़ित का आधार कार्ड तथा एक बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा एक साथ मिलकर बस अड्डे/रेलवे स्टेशनों पर व राह चलते, भोले-भाले लोगों को बातों में उलझाकर उनके द्वारा पहने गहनों व नकदी को लेकर फरार हो जाते है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अनूपशहर पुलिस एवं स्वाट टीम देहात द्वारा संयुक्त रुप से शेरपुर रोड़ पर शिव मंदिर के पास से टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाले 02 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवकुमार पुत्र प्रकाश निवासी छायसा थाना छायसा जनपद फरीदाबाद हरियाणा व गोपाल पुत्र प्रकाश निवासी छायसा थाना छायसा जनपद फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments