Thursday, November 19, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरNH-91 पर नियमों को ताक पर रखकर पिकअप में ढोई जा रही...

NH-91 पर नियमों को ताक पर रखकर पिकअप में ढोई जा रही सवारियां


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में NH-91 एक फोटो वायरल हो रहा है। सामान ढोने के लिए परमिट प्राप्त एक पिकअप वाहन में सवारियां बैठाकर खुलेआम सड़क पर दौड़ाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप बुलंदशहर से सिकंदराबाद की ओर NH-91 पर जा रही थी। आरोप है कि वाहन का इस्तेमाल सामान ढोने के बजाय यात्रियों को ले जाने में किया जा रहा है। इतना ही नहीं, वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई है। इस मामले को लेकर नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग उठाई गई है। संबंधित अधिकारियों से वाहन की जांच कर यातायात एवं परिवहन नियमों के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई है। फोटो वायरल के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments