representative image
बुलंदशहर, डेस्क (जययात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के रामलीला मैदान के पीछे स्थित वार्ड संख्या छह में लगातार गंदा पानी आ रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए पालिका अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही उनका कहना है कि पिछले ढाई महीने से लोग इस समस्या को झेलने के लिए मजबूर हैं। जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान हो।