बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव नारऊ में मंगलवार को ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से मंदिर में दोबारा से नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और हवन पूजन किया गया। इस दौरान गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूलों की वर्षा की। आपको बता दें कि 29 मार्च को गांव नारऊ में कुछ असामाजिक तत्वों ने पटवारी मंदिर की चोटी क्षतिग्रस्त कर दी थी और देवी मां की मूर्ति खंडित कर दी थी जिसके बाद ग्रामीण आग बबूला हो गए और हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाई रखी। मंगलवार को मंदिर में विधि विधान के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इससे पूर्व गांव में भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मुस्लिम धर्म के लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। साथ ही एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुनाजिम खान सोनू, प्रधान माबूद खान, असलम खान, पूर्व प्रधान अनवर खान, अजय शर्मा, प्रेम कुमार चौधरी, नारायण, कौशल शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की पुष्पवर्षा
0
91
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


