बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान जहां प्रशासन कांवड़ मार्गों की साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्थाओं के दावे कर रहा है, वहीं बुलंदशहर के जरगवां स्थित रामघाट कल्याण मार्ग पर गंदगी के ढेर प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बुलंदशहर के जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्गों की नियमित साफ-सफाई और सड़क किनारे पड़ी गंदगी हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, लेकिन जरगवां क्षेत्र में इन निर्देशों का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है।
आपको बता दें कि जरगवां निवासी राहुल शर्मा और मनोज राजपूत ने बताया कि हर वर्ष श्रावण मास शुरू होने से पहले सड़क किनारे जमा गंदगी को साफ करा दिया जाता था, लेकिन इस बार अब तक गंदगी के ढेर जस के तस पड़े हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या संबंधित अधिकारियों की नजर इन स्थानों पर नहीं पड़ी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए रामघाट कल्याण मार्ग से गंदगी को तत्काल हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कांवड़ मार्ग पर गंदगी के ढेर, प्रशासनिक दावों पर उठे सवाल
RELATED ARTICLES


