बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में कांवड़ मार्गों पर संचालित नॉनवेज होटल और मीट की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराया गया। मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल के साथ बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड़ रूट का निरीक्षण किया और नॉनवेज होटल व मीट की दुकानों को बंद कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर स्थित शराब की दुकानों को भी बंद कराया गया।
कांवड़ यात्रा: बुलंदशहर में कांवड़ रूट पर नॉनवेज होटल व मीट की दुकानें कराई गईं बंद
RELATED ARTICLES


