बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव हिरनौटी के जंगल में 24 मार्च 2024 को एक अज्ञात पुरुष का अर्धजला शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है। ऐसे में पुलिस ने भी लोगों से शव की पहचान करने की अपील की है।


