बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई नगर के बड़ा बाजार समेत दो मोहल्लों में 80 लाख रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने पर लोगों को राहत मिलेगी। इस मार्ग का सैकड़ो लोग इस्तेमाल करते हैं। नगर पालिका के अवर अभियंता कुलदीप तोमर ने बताया कि पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना के अंतर्गत पैठ चौराहे से घंटाघर, पंजाब नेशनल बैंक की गली, रंजना टॉकीज वाली गली की सड़क को कंक्रीट का बनाया जाएगा। सड़कों का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण हो इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
80 लाख से दो मोहल्लों की सड़क का होगा निर्माण
0
131
Previous article
RELATED ARTICLES


