Saturday, November 7, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरबुलंदशहर की बेटी सबा हैदर ने अमेरिका में लहराया परचम, चुनाव जीतकर...

बुलंदशहर की बेटी सबा हैदर ने अमेरिका में लहराया परचम, चुनाव जीतकर बढ़ाया देश का मान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। औरंगाबाद कस्बे की मूल निवासी सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। उनकी इस जीत से न केवल उनके परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है, बल्कि बुलंदशहर का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
जानकारी के अनुसार, सबा हैदर करीब 20 साल पहले अमेरिका जाकर बस गई थीं। उनके पति बैंक ऑफ अमेरिका में नौकरी करते हैं। लंबे समय से अमेरिका में रह रहीं सबा हैदर ने वहां चुनावी मैदान में उतरकर जीत हासिल की है। बताया जा रहा है कि सबा हैदर उत्तर भारत की पहली ऐसी मुस्लिम महिला हैं, जिन्होंने अमेरिका में प्रवासी रहते हुए चुनाव जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता को भारतीय मूल की महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और आत्मविश्वास की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है। बुलंदशहर के छोटे से कस्बे औरंगाबाद से निकलकर अमेरिका तक अपनी पहचान बनाने वाली सबा हैदर की इस उपलब्धि ने क्षेत्रवासियों का मान बढ़ाया है। उनकी जीत की खबर सामने आने के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। सबा हैदर की यह सफलता उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

दांतों के इलाज से जुड़ी अहम बातें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments