बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की सिकंदराबाद रोडवेज बस अड्डे पर बना शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां से कई मीटर दूर तक बदबू आती है जिससे यात्रियों को ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती है। शौचालय से उठ रही बदबू से लोग बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
आपको बता दें कि सिकंदराबाद रोडवेज बस डिपो पर बना शौचालय इन दोनों लोगों में बीमारी पैदा कर रहा है। शौचालय में गंदगी भरी हुई है और कुछ शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त भी हो चुके है। खासकर महिला यात्रियों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। मजबूरन शौचालय का इस्तेमाल करने वाले लोग अब करें तो करें क्या? जिन्होंने मामले में शौचालय की उचित साफ-सफाई की मांग की है।
सिकंदराबाद: रोडवेज बस अड्डे पर बना शौचालय बना बीमारी का नया पता
RELATED ARTICLES



