बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस गुरुवार की रात जीटी रोड चौकी क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, तमंचा, दो जिंदा कारतूस व स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज है।
आपको बता दें कि जीटी रोड चौकी क्षेत्र में गुरुवार की देर रात पुलिस चेकिंग में मामूर थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी में पुलिस को अवैध हथियार बरामद हुए जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई आरोपियों पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों से बरामद अवैध हथियार के बारे में जानकारी ले रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में कर रही है।
सिकंदराबाद: चेकिंग के दौरान दो आरोपी अवैध हथियार व गाड़ी के साथ गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


