बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव पूठरीकला में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही एक दंपती ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर महिला को डंडों से पीट दिया, जिससे वह घायल हो गई। मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की गई है।
आपको बता दें कि पीड़ित किशन शर्मा निवासी गांव पूठरीकला ने अहमदगढ़ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 28 जून की सुबह करीब 9 बजे उसकी पत्नी कल्पना घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव के ही एक दंपती गाली-गलौज करते हुए उनके घर पहुंचे। जब कल्पना ने इसका विरोध किया तो दोनों ने डंडों से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
घर में घुसकर महिला पर हमला, दंपति द्वारा डंडों से पीटने का आरोप
RELATED ARTICLES


