Monday, August 31, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबर25 हजार का इनामी गैंगस्टर गया जेल

25 हजार का इनामी गैंगस्टर गया जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र की पुलिस व स्वाट टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मदनपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान अय्यूब पुत्र बाबू खाँ निवासी मोहल्ला शेख साहिबान कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि आरोपी थाना खुर्जा नगर पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर बुलंदशहर एसएसपी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना खुर्जा नगर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments