बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में माता-पिता के बीच हुए झगड़े से परेशान होकर बेटे किशोर ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। किशोर की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। पिता द्वारा शराब पीकर उसकी मां को पीटने से आहत होकर किशोर ने यह कदम उठाया।
आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार, मामला शनिवार की रात करीब आठ बजे का है। किशोर लकी के पिता ने शराब के नशे में मां को पीटा। उसके बाद पति अजीत ने शराब के नशे में ईट से अपने सिर पर वार किया जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान सर से खून निकलने लगा। इसको देखकर लकी काफी डर गया कि उसकी मां पर पुलिस कार्यवाही होगी। किशोर ने झोपड़ी के अंदर डंडे से लटककर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर के न मिलने पर परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो झोपड़ी के अंदर की तरफ उसका शव लटका हुआ था। इसके बाद परिजन किशोर को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मृतक का पिता शराब पीने का आदि है। प्रथम दृश्यता किशोर ने झगड़े के कारण आत्महत्या की मामले की जांच जारी है।
माता-पिता के झगड़े के बाद बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
RELATED ARTICLES



