बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव कमालपुर के रहने वाले युवक की गुरुवार की रात ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसके बाद शुक्रवार की देर शाम युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय युवक अमित राणा ग्रेटर नोएडा में नौकरी करता था। गुरुवार की रात अमित ड्यूटी कर घर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक अमित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी माहौल बन गया। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले से परिजनों को अवगत कराया गया। शुक्रवार को युवक अमित का शव गांव कमालपुर पहुंचा जहां देर शाम मांडू आश्रम घाट पर अमित का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्यवाही की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नरसेना: ग्रेटर नोएडा से ड्यूटी कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
RELATED ARTICLES


