बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के मोहल्ला महादेव में मकान का लेंटर डाले जाने के दौरान 17 हजार पांच सौ रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके घर की छत का लेंटर डाला जा रहा था। जिसमें काम करने वाले मोहल्ला बोहरान निवासी रमन कुमार ने उसके कमरे में रखे बक्से से 17 हजार पांच सौ रुपए चोरी कर लिए। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस ने मंगलवार को नगर के गालिबपुर रोड से आरोपित रमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
17 हजार पांच सौ रुपए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
0
122
RELATED ARTICLES


