बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना नरौरा पुलिस द्वारा 03 आरोपियों को ढकनंगला रजवाह मोड के पास से 06 किलो अवैध डोडा पोस्त तथा घटना में प्रयुक्त बुलैरो गाडी सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भवनेश पुत्र लक्ष्मी नि० मौ० नजियाई कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूं, विनोद पुत्र रामबरन नि0 मई हुसैनपुर थाना जूनावई जनपद संभल तथा राजा बाबू पुत्र स्व० ओमप्रकाश नि० मौ० नजियाई कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
छह किलो अवैध डोडा पोस्त समेत तीन गिरफ्तार
0
2
RELATED ARTICLES



